Hindi News / bihar / samastipur-news / सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की...

सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत

सहरसा के कनरिया थाना क्षेत्र में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने कीटनाशक दवा खा ली। इलाज के दौरान 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 1 नाबालिगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 07, 2026, 7:58:35 PM

बिहार न्यूज

इलाके में सनसनी - फ़ोटो सोशल मीडिया

SAHARSA: सहरसा से बड़ी खबर आ रही है, जहां कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी गांव में लौंडा-नाच करने वाले 4 साथियों ने कीटनाशक दवा खा लिया। जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में चारों को पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही 3 युवकों ने दम तोड़ दिया। वही एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार चारों दोस्त शादी-विवाह या अन्य समारोह में बुलावे पर जाते थे और लौंडा-नाच करते थे। चारों ने कीटनाशक दवा क्यों खाया इसका पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। 


लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा हो रही है कि चारों नशा करते थे और कीटनाशक का इस्तेमाल नशे के रूप में करने के चलते चारों की स्थिति बिगड़ गयी। जिसके बाद चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


मृतकों की पहचान अर्जुन सदा के 20 वर्षीय पुत्र राजा कुमार और मंगनी सदा के 18 वर्षीय बेटे सन्नी देवल के रूप में हुई है। जबकि एक मृतक नाबालिग है। बीमार चौथा लड़का भी नाबालिग हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।