Hindi News / news / गोपालगंज में एक शख्स को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों मौके से फरार

गोपालगंज में एक शख्स को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों मौके से फरार

1st Bihar Published by: Meraz Ahmad Updated Feb 18, 2020, 8:11:01 PM

गोपालगंज में एक शख्स को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों मौके से फरार

- फ़ोटो

GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाओं का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. आये ही हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस वकत एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात गोपालगंज जिले के श्रीपुर आउट पोस्ट इलाके की है. जहां लक्षण टोला गांव के पास अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. इस घटना से  इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति कहीं से आ रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष के मुताबिक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है.  उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.