ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: चुनावी सभा में सम्राट चौधरी ने बताया ‘लालटेनिया’ का मतलब, लालू परिवार पर जमकर बरसे Bihar Election 2025: चुनावी सभा में सम्राट चौधरी ने बताया ‘लालटेनिया’ का मतलब, लालू परिवार पर जमकर बरसे Bihar Election 2025: बिहार के इस नक्सल प्रभावित इलाके में 73 साल बाद होगी वोटिंग, चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स महिन्द्रा ने रचा नया कीर्तिमान, सितम्बर-अक्टूबर में 2035 वाहनों की डिलीवरी Bihar Election 2025: ‘लालू-नीतीश ने बिहार के बच्चों की पीठ पर मजदूरी का बोरा बांधा’, प्रशांत किशोर का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘लालू-नीतीश ने बिहार के बच्चों की पीठ पर मजदूरी का बोरा बांधा’, प्रशांत किशोर का बड़ा हमला ISRO GSAT-7R Launch: ISRO ने नौसेना के लिए एडवांस्ड सैटेलाइट GSAT-7R को किया लॉन्च, अंतरिक्ष से समुद्री सीमा की होगी सख्त निगरानी ISRO GSAT-7R Launch: ISRO ने नौसेना के लिए एडवांस्ड सैटेलाइट GSAT-7R को किया लॉन्च, अंतरिक्ष से समुद्री सीमा की होगी सख्त निगरानी Pankaj Tripathi Mother Death: एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, हेमवती देवी ने 89 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस Pankaj Tripathi Mother Death: एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, हेमवती देवी ने 89 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

गोपालगंज में गांजे की बड़ी खेप बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार, टेम्पू में तहखाना बना ओडिशा से सीवान ले जाया जा रहा था 102 KG गांजा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 09 Aug 2023 02:33:39 PM IST

गोपालगंज में गांजे की बड़ी खेप बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार, टेम्पू में तहखाना बना ओडिशा से सीवान ले जाया जा रहा था 102 KG गांजा

- फ़ोटो

GOPALGANJ: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है इसके बावजूद नशा करने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कोई चोरी छिपे ज्यादा पैसे खर्च कर शराब पी रहा है तो कोई गांजा, स्मैक, हेरोइन जैसा नशा कर रहा है। गांजा का डिमांड प्रदेश में काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि लाखों-करोड़ों का गांजा रोज पकड़ा जा रहा है। नेपाल और ओडिशा से गांजे की खेप बिहार में लायी जा रही है। ताजा मामला गोपालगंज का है जहां गांजे की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा है।


गोपालगंज के रास्ते ओडिशा से सीवान जा रहे एक ऑटो को पकड़ा गया है। ऑटो की छत पर तहखाना बनाकर गांजा की बड़ी खेप छिपाकर रखी गयी थी। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने 102 किलो गांजा के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वाहन जांच के दौरान यादोपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जमीर मियां पिता सदीक मिय,  सचिता नंद महतो पिता विकास महतो, शैलेश प्रसाद पिता जवाहिर प्रसाद जिला सीवान, उदय कुमार पिता दूधनाथ प्रसाद जिला सीवान,अंतरीप कुजूर पति माइकल कुजूर जिला जसपुर छत्तीसगढ़, मंजू देवी पति सचीता नंद महतो जिला गोपालगंज, मनका देवी पति महावीर हरिहारा थाना जादोपुर जिला गोपालगंज के रहने वाले हैं। गोपालगंज पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। गांजे की तस्करी से जुड़े मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है। 


गौरतलब है कि बीते मंगलवार को सीतामढ़ी पुलिस ने भी गांजा की बड़ी खेप बरामद किया था। 363 किलो गांजा के साथ 4 तस्करों को भी पकड़ा था। बरामद गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपये बतायी गयी थी। कंटेनर में बनाये तहखाने में छिपाकर और एक स्कॉर्पियों में गांजा छिपाकर नेपाल से गोपालगंज ले जाया जा रहा था। डीआईयू और पुलिस ने मिलकर गांजा तस्करों को भारी खेप के साथ दबोचा था। आए दिन गांजा की बड़ी खेप बरामद हो रही है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि शायद कुछ लोग शराब के विकल्प के तौर पर गांजा पीने लगे है। यही कारण है कि इसकी डिमांड बिहार में अधिक है और करोड़ों की खेप बिहार में हर दिन आ रही है। कुछ पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते है तो कुछ पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं। आए दिन बरामद हो रहे गांजा की खेप को देखकर खुद पुलिस भी हैरान है।