Hindi News / news / लॉकडाउन में अपराधियों ने मांगी शराब, नहीं देने पर गोली मारकर कर दी...

लॉकडाउन में अपराधियों ने मांगी शराब, नहीं देने पर गोली मारकर कर दी हत्या

1st Bihar Published by: Updated Mar 25, 2020, 12:58:04 PM

लॉकडाउन में अपराधियों ने मांगी शराब, नहीं देने पर गोली मारकर कर दी हत्या

- फ़ोटो

GUMALA: लॉकडाउन के दौरान शराब की कई दुकानें बंद थी. इस दौरान एक महिला के पास अपराधी गए और शराब की मांग करने लगे. जब महिला ने देने से इनकार किया तो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना रायडीह के सुरसांग की है. 

रात में पहुंचे थे महिला के पास

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सारो देवी के पास तीन की संख्या में अपराधी पहुंचे और शराब की मांग करने लगे. उस वक्त महिला रात को खाना खाकर सो रही थी. जब मना किया तो सिर में तीन गोली मार दी.

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

गोली की आवाज सुनने के बाद पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि महिला को गोली लगी हुई है. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि महिला शराब बेचती थी और अपराधी पहले से यह जानते थे. इसलिए वह जब लॉकडाउन में शराब नहीं मिला तो महिला के पास पहुंचे थे.