1st Bihar Published by: Updated Dec 16, 2019, 12:16:31 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जा रही है.
ताजा मामला पटना सिटी के दीदारगंज थाना इलाके की है. जहां रविवार की देर रात एनएच-30 के पास सड़क निर्माण स्थल के पास से पुलिस ने एक शख्स की लाश बरामद की. मृतक की पहचान हाजीपुर के 35 साल के हार्डवेयर कारोबारी पंकज कुमार के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि पंकज की ईंट-पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी गयी है. मौके से पुलिस ने कारोबारी की बाइक भी बरामद की है. वहीं कारोबारी की हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के भाई ने भूमि विवाद को लेकर रौशन सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस के अनुसार, दूसरी जगह हत्या कर शव को लाकर यहां फेंक दिया गया है. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.