1st Bihar Published by: DEVASHISH Updated Sep 06, 2021, 8:49:02 PM
- फ़ोटो
PATNA: जेडीयू और बीजेपी के तर्ज पर अब हम पार्टी भी जनता दरबार लगाएगी। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी कल मंगलवार को फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे।
पटना के 12 एम स्टैंड रोड स्थित आवास पर सुबह 11 बजे से 2 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की समस्याएं खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी सुनेंगे। जनता दरबार में आने वाले लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की गयी है। इस मौके पर पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहेंगे।
जनता दरबार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी प्रेस को संबोधित करेंगे। साथ ही इस दौरान मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आरजेडी नेता संजर आलम सहित सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को हम पार्टी की सदस्यता दिलायी जाएगी। इस बात की जानकारी हम पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दी।