Hindi News / news / हार्दिक पंड्या बने भारत के कप्तान, आयरलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान

हार्दिक पंड्या बने भारत के कप्तान, आयरलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान

1st Bihar Published by: Updated Jun 15, 2022, 9:29:29 PM

हार्दिक पंड्या बने भारत के कप्तान, आयरलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान

- फ़ोटो

PATNA: BCCI ने आयरलैंड दौरे के लिए इंडियन टीम का ऐलान किया है। भारतीय टीम का कप्तान हार्दिक पंड्या को बनाया है जबकि भुवनेश्वर को उप कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज में सूर्य कुमार यादव की वापसी हुई है तो वही ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। 


बता दें कि इंग्लैंड दौरे से पूर्व टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच खेलना है। 26 और 28 जून को ये दोनों टी-20 सीरीज होंगे। आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में हार्दिक पंड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा,राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक का नाम शामिल है।