Hindi News / news / चौटाला परिवार ने मायावती से मिलाया हाथ, हरियाणा चुनाव में बीएसपी-जेजेपी के बीच...

चौटाला परिवार ने मायावती से मिलाया हाथ, हरियाणा चुनाव में बीएसपी-जेजेपी के बीच गठबंधन

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 11, 2019, 2:01:14 PM

चौटाला परिवार ने मायावती से मिलाया हाथ, हरियाणा चुनाव में बीएसपी-जेजेपी के बीच गठबंधन

- फ़ोटो

DESK : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने की कोशिश में जुटे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के सबसे पुराने सियासी कुनबे वाली पार्टी जननायक जनता पार्टी में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के चौटाला परिवार ने अब मायावती के साथ हाथ मिलाकर हरियाणा में विरोधियों का मुकाबला करने की रणनीति बनाई है। बीजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला ने इस बात की घोषणा की है कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी की 40 सीटों पर सहयोगी दल बीएसपी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि दुष्यंत चौटाला ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि उनकी पार्टी बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से बनाए जा रहे किसी महागठबंधन में शामिल नहीं होगी।