1st Bihar Published by: Updated Nov 07, 2019, 3:47:51 PM
- फ़ोटो
RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर आ रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज शाम हेमंत सोरेन से मुलाकात करने वाले हैं। तेजस्वी यादव रांची में हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच विपक्षी गठबंधन में सीट को लेकर बातचीत होगी।
झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के महागठबंधन के अंदर आरजेडी ने 14 विधानसभा सीटों पर दावेदारी पेश की है लेकिन सूत्रों के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा आरजेडी को 5 से 7 सीटें ही देना चाहता है। आज तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन के बीच मुलाकात में सीटों के तालमेल पर बातचीत होगी।
विपक्षी गठबंधन में सीटों के तालमेल पर कांग्रेस और जेएमएम के बीच अब तक बातचीत नहीं बन सकी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने हेमंत सोरेन के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन पहले ही कह चुके हैं कि वह 7 से 8 नवंबर तक सीटों के तालमेल पर अंतिम फैसला कर लेंगे।