Hindi News / news / हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस संजय करोल आज लेंगे शपथ, राजभवन में शपथ...

हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस संजय करोल आज लेंगे शपथ, राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

1st Bihar Published by: Updated Nov 11, 2019, 7:32:50 AM

हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस संजय करोल आज लेंगे शपथ, राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

- फ़ोटो

PATNA : पटना हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस संजय करोल आज शपथ लेने वाले हैं। जस्टिस संजय करोल को राज्यपाल फागू चौहान पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राजभवन में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे हाईकोर्ट के अन्य जज और बिहार सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

पटना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाए जाने के पहले संजय करोल त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे अमरेंद्र प्रताप शाही का तबादला मद्रास हाईकोर्ट में कर दिया गया था। जस्टिस संजय करोल हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। 

चीफ जस्टिस संजय करोल दो दिन पहले ही पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने शनिवार को हनुमान मंदिर सहित पटना के अन्य धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना की थी।