Hindi News / news / पटना में डेंगू से हाईकोर्ट के वकील की मौत

पटना में डेंगू से हाईकोर्ट के वकील की मौत

1st Bihar Published by: Updated Oct 16, 2019, 1:32:40 PM

पटना में डेंगू से हाईकोर्ट के वकील की मौत

- फ़ोटो

PATNA : पटना में डेंगू का कहर जारी है. पटना के अधिकतर मुहल्ले में डेंगू अपना पैर पसार चुका है. अबतक डेंगू से 6 लोगों की मौत हो गई है. 


डेंगू से बुधवार को पटना हाईकोर्ट के वकील की मौत हो गई. उनकी पहचान राजीव लोचन के रुप में की गई है. बताया जाता है कि राजीव लोचन को तीन दिन पहले डेंगू होने की पुष्टि हुई थी.


जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई. राजीव लोचन की असामयिक निधन पर वकीलों में शोक की लहर है. सभी ने वकील राजीव लोचन के असामयिक निधन पर दुख जताया है.