1st Bihar Published by: Updated Mar 16, 2020, 7:32:54 AM
- फ़ोटो
PATNA : होली की छुट्टी के बाद बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज एक बार फिर से शुरू हो रहा है. सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही और 12 बजे विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होगी. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक चलने वाले बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का अवसान जल्द कर दिया जाएगा.
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रशीद इस बात पर सहमत हैं कि कोरोना वायरस को देखते हुए बजट सत्र का अवसान पहले कर दिया जाए. लेकिन इस पर फैसला कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद ही लिया जाएगा. दोनों सदनों में सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
बिहार विधानसभा में आज सहकारिता विभाग के बजट पर चर्चा होनी है. लेकिन माना जा रहा है कि इसी के साथ-साथ अन्य विभागों के बजट को भी एक साथ स्वीकृत करा लिया जाएगा और अन्य विधाई कार्यों पर भी सदन अपनी सहमति दे देगा. तेजस्वी यादव पहले ही कह चुके हैं कि कोरोना वायरस को लेकर अगर बजट सत्र समय से पहले खत्म किया गया तो इसका गलत संदेश जाएगा.