Hindi News / news / होली के दिन हेडमास्टर ने उठा लिया बड़ा कदम, घटनास्थल से सुसाइड नोट...

होली के दिन हेडमास्टर ने उठा लिया बड़ा कदम, घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 26, 2024, 11:55:07 AM

होली के दिन हेडमास्टर ने उठा लिया बड़ा कदम, घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद

- फ़ोटो

MOTIHARI: पूरे बिहार में होली की धूम मची हुई है। लोग रंगों के इस त्योहार को धूमधाम के साथ मना रहे हैं। वही इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां तुरकौलिया में एक हेडमास्टर ने गले में फंदा डालकर सुसाइड कर लिया। हेटमास्टर की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तुरकौलिया पुलिस ने घर के पास पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटके शव को नीचे उतारा। शव के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट को पुलिस ने गोपनीय रखा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। 


वही मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि शाम के वक्त खोजने पर पता चला कि घर से कुछ मीटर की दूरी पर बगीचे में शव लटका हुआ है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक और जन प्रतिनिधि मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचे जहां परिजनों से मुलाकात की।