1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Nov 26, 2019, 7:55:39 AM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी पटना के एक होटल से 12 साल के बच्चे की डेड बॉडी मिली है. बिहटा स्थित एक होटल में फांसी के फंदे से लटकती बच्चे की बॉडी बरामद की गई है. परिजनों को बच्चे के मर्डर की आशंका है.
घटना बिहटा थाना के जिनपुरा रोड के पास एक होटल की है. बताया जा रहा है कि मृतक के नाना का ये होटल है. परिजनों के मुताबिक मृतक पवन कल शाम से गायब था. परिवार के लोगों ने बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन वो नहीं मिला और अब फांसी के फंदे से लटकता उसका शव मिला है.
परिजनों ने बच्चे के मर्डर का आरोप लगाया है. परिजनों के मुताबिक पड़ोस के फल दुकानदार के साथ बच्चे का झगड़ा हुआ था. झगड़े के दौरान दुकानदार ने बच्चे से बदला लेने की धमकी भी दी थी. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.