Hindi News / news / ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 फाइनल: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का...

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 फाइनल: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का दिया टारगेट, मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे पीएम मोदी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 19, 2023, 6:02:47 PM

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 फाइनल: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का दिया टारगेट, मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे पीएम मोदी

- फ़ोटो

DESK: ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहा है। भारत ने पहले बैटिंग की और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रन का टारगेट दिया। भारत ने 50 ओवर में 240 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में पहली बार ऑलआउट हुई है।


टॉस हारकर पहले बैटिंग करने का फैसला भारतीय टीम ने लिया। शुरुआत में तो सब कुछ सही चल रहा था। केएल राहुल ने 107 गेंदों पर 66 रन बनाए तो वही विराट कोहली ने 63 गेंदों पर 54 रन बनाया लेकिन उसके बाद लगातार विकेट गिरने लगा जिससे दबाव बढ़ता चला गया और पूरी भारतीय टीम 240 रन ही बना पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैच देखने के लिए कुछ देर में स्टेडियम पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले से ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद हैं। मैच के शुरू होने के पहले से अमित शाह स्टेडियम में मौजूद हैं।