Hindi News / news / IIT-ISM संदिग्ध अवस्था में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, स्विमिंग पूल में मिली लाश

IIT-ISM संदिग्ध अवस्था में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, स्विमिंग पूल में मिली लाश

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 13, 2023, 11:49:55 AM

IIT-ISM संदिग्ध अवस्था में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, स्विमिंग पूल में मिली लाश

- फ़ोटो

JHARKHAND: झारखंड के धनबाद से खबर है जहां  IIT-ISM के असिस्टेंट प्रोफेसर यशवंत उजाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव कैंपस के ही स्विमिंग पूल में मिला. इस खबर के बाद कैंपस में सन्नाटा छाया हुआ है.


आरंभिक जांच के अनुसार प्रोफेसर यशवंत उजाला अपने साथियों के साथ स्विमिंग पूल में स्विमिंग कर रहे थे और डूबने से उनकी मौत हो गई. फ़िलहाल अब तक ये पता नहीं चल सका की वो कब और कैसे डूबे. उम्मीद लगाई जा रही है कि वह मंगलवार सुबह अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग कर रहे थे कि तभी गहरे पानी में चले गए और डूब गए.


इस खबर मिलने के बाद उन्हें निकालकर ISM के स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी. उनके परिजन को सूचना दे दी गई. प्रोफेसर यशवंत उजाला मूलरूप से ओडिशा के रहने वाले थे. उनके एक भाई आईआईटी राउरकेला में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है.