1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 02, 2026, 4:59:54 PM
संसद में जोरदार हंगामा - फ़ोटो Google
Budget Session Parliament: लोकसभा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूर्व सेनाध्यक्ष एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए सरकार को निशाने पर लिया। राहुल ने किताब के आधार पर 31 अगस्त 2020 की रात की घटना का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बताया कि चार चीनी टैंक भारत की सीमा में कुछ सौ मीटर दूर तक प्रवेश कर गए थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य NDA सांसदों ने इसका विरोध किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस किताब का हवाला राहुल दे रहे हैं, वह प्रकाशित ही नहीं हुई है, इसलिए इसे कैसे स्वीकार किया जा सकता है। इस पर लोकसभा में हंगामा बढ़ गया और स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए राहुल गांधी को इस मुद्दे पर बयान देने से रोका।
हालांकि, राहुल गांधी ने बार-बार यही मुद्दा उठाने की कोशिश की और किताब में रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री का भी उल्लेख होने का दावा किया। अमित शाह ने कहा कि अप्रकाशित पुस्तक का जिक्र ही संभव नहीं है। हंगामे के बीच सदन को कई बार स्थगित करना पड़ा और अंततः कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी गई। इस दौरान लोकसभा में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।