1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 31, 2023, 7:06:39 PM
- फ़ोटो
MUMBAI: भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो गयी। मुंबई में दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में विपक्षी दल इंडिया NDA के खिलाफ रणनीति तय करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई पहुंचे हैं। उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया गया।
मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे बैठक में शामिल हुए। बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दो दिन पहले ही मुंबई पहुंच गये थे। विपक्षी दलों की इस खास मीटिंग में वे भी शामिल हैं। बैठक में पहुंचे नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी से भी मिले।