Hindi News / news / पाकिस्तान की तरफ से आतंकी खतरों को देख भारत ने नौसेना को किया...

पाकिस्तान की तरफ से आतंकी खतरों को देख भारत ने नौसेना को किया अलर्ट

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 09, 2019, 3:04:28 PM

पाकिस्तान की तरफ से आतंकी खतरों को देख भारत ने नौसेना को किया अलर्ट

- फ़ोटो

DESK: जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी संबंध फिलहाल तनावपूर्ण हैं. अब बदले राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत ने अपनी नौसेना को अलर्ट कर दिया है. सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना अपने युद्धपोतों को अलर्ट कर दिया है. दरअसल धारा 370 के हटाए जाने के बाद ऐसे इनपुट मिले हैं जिसके मुताबिक पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. साथ ही जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से किसी भी खतरे से निबटने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है. बता दें कि धारा 370 हटाए जाने के बाद घाटी में अभी भी हालात सामान्य नहीं हैं और सुरक्षा बलों को किसी भी तरह के खतरों से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है.