Hindi News / news / इंटर परीक्षा के तीसरे दिन 130 परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गए, जमुई में...

इंटर परीक्षा के तीसरे दिन 130 परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गए, जमुई में सबसे ज्यादा छात्र हुए निष्कासित

1st Bihar Published by: Updated Feb 03, 2021, 8:02:39 PM

इंटर परीक्षा के तीसरे दिन 130 परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गए, जमुई में सबसे ज्यादा छात्र हुए निष्कासित

- फ़ोटो

 

PATNA: बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा जारी है। कई जिलों से कदाचार की सूचना भी मिल रही है। इंटर परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को कुल 22 जिलों से 130 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया। जिसमें सबसे अधिक छात्र जमुई  में निष्कासित हुए जिनकी संख्या 40 है। 


वही  दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते हुए भी कई छात्रों को पकड़ा गया। भागलपुर में 23, नालंदा में 3, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया में 1-1 छात्रों को निष्कासित किया गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जो सूची जारी की है वो इस प्रकार है।