1st Bihar Published by: Updated Nov 03, 2022, 1:59:04 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां सरकार ने 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है वहीं दो आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। नीचे देखिये पूरी लिस्ट..
आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षक रजनीश कुमार और मुंगेर के पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ प्रसाद का तबादला विशेष सुरक्षा दल पटना किया गया है। जबकि पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक, रेल पटना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-13, दरभंगा शैशव यादव को पुलिस अधीक्षक, रेल मुजफ्फरपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

