Hindi News / news / पटना की तरफ जा रही मालगाड़ी नालंदा में हुई डिरेल, पटरी से उतरी...

पटना की तरफ जा रही मालगाड़ी नालंदा में हुई डिरेल, पटरी से उतरी 13 बोगियां, परिचान बाधित

1st Bihar Published by: DEEPAK Updated Aug 03, 2022, 5:46:49 PM

पटना की तरफ जा रही मालगाड़ी नालंदा में हुई डिरेल, पटरी से उतरी 13 बोगियां, परिचान बाधित

- फ़ोटो

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां इस्लामपुर से पटना जा रही मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी एकंगरसराय में पलट गई है। हादसे के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेल अधिकारी पहुंच गए हैं।


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। मौके पर पहुंचे रेलवे के बड़े अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मालगाड़ी की 13 बोगियां कैसे पलट गई हैं। हादसे के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों को परिचालन बाधित हो गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे के अधिकारी परिचालन को सामान्य कराने में जुट गए हैं।