Hindi News / news / होटल मालिक चला रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 2 युवतियों और 2...

होटल मालिक चला रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 2 युवतियों और 2 युवकों को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

1st Bihar Published by: Updated Jan 07, 2021, 11:23:47 AM

होटल मालिक चला रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 2 युवतियों और 2 युवकों को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

- फ़ोटो

DESK:  एक होटल का मालिक सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने छापेमारी कर दी. कमरे से 2 युवती और 2 युवकों को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है. यह छापेमारी जबलपुर के संजीवनी नगर में पुलिस ने की. 

मकान में चलाता था धंधा

पुलिस ने छापेमारी के बारे में मीडिया को बताया कि एक होटल का मालिक सागर कॉलोनी में किराया का घर लिया था. यहां पर वह लंबे समय से सेक्स रैकेट चला रहा था. जब पुलिस को सूचना मिली की ललिता राय के घर में 19 और 22  साल की दो युवतियां और 7 युवक आए हुए हैं. तब पुलिस ने छापेमारी कर दी. छापेमारी के दौरान 2 युवक और दो युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे. 

होटल मालिक निकला सरगना

होटल का मालिक ही बाहर की लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट का धंधा कराता था. होटल का मालिक प्रखर दुबे और दीपेंद्र विश्वकर्मा मिलकर संचालित कर रहे थे. प्रखर की इंदौर में बांबे अस्पताल के पास शुभ होटल है. वह कई बार लड़कियों को अपने होटल में भी बुलाता था.