Hindi News / news / मेकअप कराने पति के साथ पार्लर आई थी पत्नी, चकमा देकर प्रेमी के...

मेकअप कराने पति के साथ पार्लर आई थी पत्नी, चकमा देकर प्रेमी के साथ हो गई फरार

1st Bihar Published by: Updated Jan 17, 2021, 11:33:49 AM

मेकअप कराने पति के साथ पार्लर आई थी पत्नी, चकमा देकर प्रेमी के साथ हो गई फरार

- फ़ोटो

JAHANABAD: महिला पति के साथ मेकअप कराने के लिए पार्लर गई थी, लेकिन इस दौरान वह पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. यह घटना जहानाबाद के राजाबाजार की है. 

पति ने किया एफआईआर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पति पत्नी को पार्लर पहुंचाकर कुछ काम करने के लिए चला गया. लेकिन इस दौरान पत्नी पार्लर से निकली और चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. पति जब पहुंचा तो पार्लर वाली से पूछा. उसने बताया कि वह आई और वह 10 मिनट के बाद ही निकल गई. घंटों खोजने के बाद भी पत्नी नहीं मिली तो उसने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पत्नी की खोजबीन में जुटी हुई है.

पार्लर चलाने वाली और उसके पति पर आरोप

महिला का पति पार्लर के पास हंगामा करने लगा और कहा कि उसने पत्नी को पैसे देकर पार्लर भेजा था. वह मेरे सामने अंदर आई थी. पार्लर चलाने वाली महिला और उसके पति ने ही पत्नी को छिपाकर रखा है. हंगामा देख पुलिस पहुंची. पुलिस जब पार्लर के अंदर जाने लगी तो पार्लर वाली ने मना कर दिया. किसी तरह से पुलिस अंदर गई और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा. उसमें दिख रहा है कि वह पार्लर के अंदर कुछ देर रुकी और फिर बाहर निकल गई.