Hindi News / news / जहरीला फल खाने से 20 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

जहरीला फल खाने से 20 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 24, 2023, 6:44:15 PM

जहरीला फल खाने से 20 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

- फ़ोटो

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जहरीला फल खाने से 20 बच्चे बीमार हो गये हैं। आनन-फानन में सभी बच्चों को परवलपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार नालंदा के परवलपुर प्रखंड स्थित वानाबीघा मध्य विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के 20 बच्चों की तबीयत खराब हो गयी। स्कूल में छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे पास के बागीचे में चले गये। जहां बैर और बेदाम समझकर बच्चों ने जहरीला फल खा लिया। जिसके बाद बच्चों में उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद परवलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ बच्चों को निजी क्लीनिक में ले जाया गया। सभी बच्चों की हालत अब पहले से ठीक बतायी जा रही है। अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।