1st Bihar Published by: Updated Jan 09, 2020, 6:42:39 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां रविंद्र कुमार चौधरी को जेल DIG बनाया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मोतिहारी सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक रविंद्र कुमार चौधरी को कारा सुधार का नया उप महानिरीक्षक बनाया गया है. हाजीपुर जेल शूटआउट के बाद निलंबित जेल सुपरिटेंडेंट के बाद नए जेल अधीक्षकों की भी तैनाती की है.
हाजीपुर जेल में सोना लूटकांड के सरगना मनीष तेलिया के मर्डर के बाद भभुआ जेल अधीक्षक शिवमंगल प्रसाद दाउदनगर उपकारा के अधीक्षक बिपिन कुमार सिंह को हाजीपुर जेल का नया सुपरिटेंडेंट बनाया गया है.

होम डिपार्टमेंट की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे उपकारा के अधीक्षक विधु कुमार और सुरेश चौधरी ट्रांसफर किया गया है. विधु कुमार को मतिहारी सेन्ट्रल जेल का नया सुपरिटेडेंट और सुरेश चौधरी को सहरसा जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है.
