1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 29, 2019, 7:59:56 AM
- फ़ोटो
DESK: बड़ी ख़बर जयपुर से है, जहां जेके लोन अस्पताल में आग लगने से एक बच्ची की मौत हो गई. अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर के आईसीयू वार्ड में एक कमरे में आग लग गई. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से धमाका हुआ जिसके बाद वहां मौजूद लोगों का दम घुटने लगा. जब आग लगी तब करीब 25 बच्चे उस वार्ड में थे. पहले सभी बच्चों को आईसीयू वार्ड में एडमिट कर दिया गया. वहीं दम घुटने से एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई. गनीमत रही कि आग पूरे अस्पताल में नहीं फैली. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है.