ISM पटना में छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह, 17 छात्र प्रतिनिधियों ने ली बड़ी जिम्मेदारी SAHARSA: मणिकांत हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो ने कोर्ट में किया सरेंडर बिहटा चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार PURNEA: जानकीनगर पुलिस ने 12 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा, दो गिरफ्तार बड़हरा की तीर्थ यात्रा पहल को नई गति, नथमलपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था विद्या विहार विद्यालय में अलंकरण समारोह, पूर्व छात्र IPS प्रवीन प्रकाश बने मुख्य अतिथि चुनाव से पहले एसपी का निरीक्षण, मीरगंज में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा Bihar Politics: ‘वोट चोरी से प्रधानमंत्री बनें हैं नरेंद्र मोदी’ आरजेडी सांसद संजय यादव का बड़ा हमला हैदराबाद में सनातन महाकुंभ: सिंदूर महायज्ञ का हुआ आयोजन Bihar News: बिहार में यहां बनने जा रहीं दो फोरलेन सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने भेजा डीपीआर; खर्च होंगे 201 करोड़
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 19 Aug 2023 01:05:35 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : पुरे देश में इन दिनों बरसात का मौसम है। इस मौसम के अनुरूप बिहार में सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में लोगों को नदियों के किनारे से नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। लेकिन, इसके बाद भी लोग नदियों में स्नान करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां नदी में त्रिवेणी संगम घाट पर 2 युवक डूब गए हैं। ये लोग जलाभिषेक के लिए जल लेने आए थे तभी यह हादसा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना के नदी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी संगम पर शनिवार की सुबह नहाने के दौरान दो युवक गंगा नदी के तेज बहाव के बीच बह गए। इस घटना की सुचना मिलते ही इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नदी थाने को दी। जिसके बाद त्रिवेणी संगम घाट पर नदी थाने की पुलिस पहुंची।
बताया जा रहा है कि, शनिवार की सुबह कंकड़बाग की निवासी पांच दोस्त पटना के नदी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी संगम घाट पर स्नान करने गए थे। सभी बराबर पहाड़ स्थित भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लाने गए थे। इसी दौरान गंगा नदी में नहाने के दौरान शांतनु सिंह डूबने लगा। शांतनु सिंह को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए उनका मित्र आशुतोष (35) एवं जयप्रकाश (40) गंगा नदी के तेज बहाव के बीच उतरे। शांतनु सिंह को बचाने के दौरान आशुतोष कुमार और जयप्रकाश गंगा नदी के तेज बहाव के बीच बह गए।
इधर, इस मामले में नदी थाना के दारोगा चुनमुन कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि दो लोगों के डूबने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एसडीआरएफ की टीम को गंगा नदी में लापता लोगों की खोजबीन के लिए लगाया गया है।