Hindi News / news / जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल राज्यसभा से पास, जेडीयू सहित अन्य दलों के गैर...

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल राज्यसभा से पास, जेडीयू सहित अन्य दलों के गैर मौजूदगी का मोदी सरकार को मिला फायदा

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 06, 2019, 10:43:14 AM

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल राज्यसभा से पास, जेडीयू सहित अन्य दलों के गैर मौजूदगी का मोदी सरकार को मिला फायदा

- फ़ोटो

DELHI : केंद्र सरकार की तरफ से लाया गया जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक राज्यसभा से पास हो गया। दिन भर की चर्चा के बाद राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पर मत विभाजन हुआ, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में तकनीकी गड़बड़ी के चलते राज्यसभा सभापति ने पर्ची के सहारे वोटिंग कराने के निर्देश दिए जिसमें विधेयक के पक्ष में 125 और विरोध में 61 मत पड़े। केंद्र सरकार ने इसके पहले जम्मू कश्मीर आरक्षण संशोधन को भी राज्यसभा से पास करा लिया। राज्यसभा में आंकड़े नहीं होने के बावजूद केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पास कराने में जेडीयू और एनसीपी के वोटिंग में शामिल नहीं होने का फायदा मिला।