Hindi News / news / जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की मौत...

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की मौत

1st Bihar Published by: Updated Jun 12, 2021, 1:16:25 PM

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की मौत

- फ़ोटो

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जम्मू-कश्मीर के सोपोर के आरामपोरा में नाका के पास आतंकियों ने पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में दो पुलिस कर्मी के शहीद होने की खबर है. जबकि दो नागरिकों की भी मौत हो गई है. वहीं, 3 लोग घायल बताये जा रहे हैं. 


हालांकि, अभी इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों के हमले के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.


आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कुछ आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला किया था. हालांकि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ.