1st Bihar Published by: Updated Jun 19, 2021, 12:15:46 PM
- फ़ोटो
DESK: जम्मू-कश्मीर में आज सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बारामूला के उरी इलाके से सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकवादियों के पास से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। हालांकि कि अब तक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन आशंका यह जतायी जा रही है कि आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे तभी सुरक्षाबलों ने उसे धड़ दबोचा। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।