Hindi News / news / स्कूल में घुसकर 2 शिक्षकों की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना, पूरे...

स्कूल में घुसकर 2 शिक्षकों की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना, पूरे इलाके में दहशत

1st Bihar Published by: Updated Oct 07, 2021, 12:50:23 PM

स्कूल में घुसकर 2 शिक्षकों की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना, पूरे इलाके में दहशत

- फ़ोटो

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. स्कूल में घुसकर दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.


घटना जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के ईदगाह संगम इलाके की है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने ईदगाह इलाके के एक स्कूल में फायरिंग कर दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमले में दो शिक्षकों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान सतिंदर कौर और दीपक चंद के तौर पर हुई है. 


जानकारी के अनुसार, फायरिंग में जिन दो टीचरों की मौत हुई है वे प्राचार्य सतिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद हैं. दोनों संगाम स्कूल में तैनात थे. वे दोनों वर्तमान में अल्लोचोईबाग के रहने वाले थे. स्कूल के अंदर हमलवारों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की. 


कुछ चश्मदीदों ने बताया कि दो से तीन लोग स्कूल आए. उन्होंने स्कूल की प्राचार्य और टीचर के सिर से गोली सटाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. तीनों आतंकी बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में और दहशत फैल गई है. आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में घेराबंदी की गई है.