Hindi News / news / जम्मू-कश्मीर में पार्षदों की बैठक के दौरान आतंकी हमला, 1 पीएसओ समेत 2...

जम्मू-कश्मीर में पार्षदों की बैठक के दौरान आतंकी हमला, 1 पीएसओ समेत 2 की मौत

1st Bihar Published by: Updated Mar 29, 2021, 3:56:52 PM

जम्मू-कश्मीर में पार्षदों की बैठक के दौरान आतंकी हमला, 1 पीएसओ समेत 2 की मौत

- फ़ोटो

DESK:- इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के सोपोर से आ रही है। जहां BDC चेयरपर्सन फरीदा खान पर आतंकियों ने हमला बोला। आंतकियों के इस हमले में एक PSO समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि BDC चेयरपर्सन फरीदा खान गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों के हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। आतंकियों के छिपे होने की आशंका को लेकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।