1st Bihar Published by: Updated Thu, 31 Oct 2019 03:38:32 PM IST
- फ़ोटो
JAMSHEDPUR: झारखंड सरकार में मंत्री सरयू राय के रसोइया को विधायक साधुचरण महतो ने पिटाई कर दी. इसको लेकर रसोइया ने विधायक के खिलाफ नीमडीह थाना में केस दर्ज कराया है.
सवाल करने पर भड़के विधायक
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नीमडीह के छातारडीह गांव में रांची के सांसद संजय सेठ और ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो ने पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया था. लेकिन शिलापट्ट में योजना का नाम, ठेकेदार और राशि का जिक्र नहीं था. इस पर रसोइया अरूण प्रमाणिक ने सवाल उठा दिया. जिसके बाद विधायक ने थप्पड मारा.
विधायक ने कहा नशे में था
इस घटना के बाद विधायक ने कहा कि मारपीट का आरोप गलत है. कार्यक्रम के दौरान एक आदमी आया वह शराब के नशे में था. वह आकर हंगामा करने लगा. जिसके बाद उसको हाथ पकड़ कर किनारा किया गया. एसपी ने कहा कि पुलिस ने शिकायत को स्वीकार कर लिया है. जिसके जांच के बाद कार्रवाई होगी. बताया जा रहा है कि अरूण प्रमाणिक मंत्री सरयू राय का रसोइया है.