ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: NDA में तो सब तय फिर इस बात का संकेत देने में लगे हैं नेता जी ! कार्यकर्ता के बहाने दिखा रहे खुद का दर्द या सच में दे रहे संदेश; आखिर क्यों हो रहा ऐसा Kantara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, क्या टूटेगा KGF का रिकॉर्ड? जानिए Ahoi Ashtami: अहोई अष्टमी: उपवास, आस्था और ममता से जुड़ा मातृत्व का पावन पर्व मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम

जमुई में मुखिया के घर से अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद, पुलिस की डर से मुखिया पति फरार

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Sun, 02 Apr 2023 10:14:29 PM IST

जमुई में मुखिया के घर से अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद, पुलिस की डर से मुखिया पति फरार

- फ़ोटो

JAMUI: जमुई में मुखिया के घर से एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस की डर से मुखिया पति फरार हो गया है। जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के पूर्वी गूगलडीह इलाके के मुखिया सुनीता देवी के घर में पुलिस ने छापेमारी की।


गिद्धौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वही पुलिस इस दौरान मुखिया सुनीता देवी के घर से भी एक  देसी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान रविंद्र यादव छेदलाई इलाके के पूर्वी गुगुलडीह के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार गिद्धौर थाना पुलिस और एसएसबी सिमुलतल्ला को गुप्त सूचना मिली की एक अपराधी हथियार के साथ  पूर्वी गुगुलडीह के मुखिया सुनीता देवी के घर पर मौजूद है।सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह दलबल के साथ मुखिया के घर को चारों तरफ से घेर लिया और अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया। 


 इस दौरान पुलिस ने मुखिया सुनीता देवी की  घर की तलाशी ली तो एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। घटना के बाद मुखिया पति बबलू यादव और उसके भाई डब्लू यादव  मौके से फरार हो गया।पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।इस मामले  में गिद्धौर थाना अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की पूर्वी गुगुलडीह के मुखिया सुनीता देवी के घर एक अपराधी हथियार के साथ घर पर छुपा हुआ है।


 सूचना मिलते ही पुलिस ने मुखिया के घर छापेमारी किया। इधर पुलिस को देखते ही अपराधी रविंद्र यादव खिड़की से भागने का प्रयास कर रहा था जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि मुखिया पति बबलू यादव पर पूर्व में भी मारपीट,धारा 307 और बालू के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।