1st Bihar Published by: Updated Aug 31, 2021, 2:38:14 PM
- फ़ोटो
PATNA: जन अधिकार पार्टी (लो.) के छठे स्थापना दिवस के मौके पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही दल के तमाम नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवा साथियों बधाई दी।
जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने इस मौके पर कहा कि जन अधिकार पार्टी मानवतावादी विचारों और सेवा धर्म के साथ मानव उत्थान की राजनीति करने वाली पार्टी है। हमारी पार्टी की लालसा सत्ता से ज्यादा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने की रही है।
राजू दानवीर ने कहा कि जनता की हर मुसीबत में हम लोग काम आएं सदैव यही कोशिश रहती है। और यह प्रेरणा हमें अपने अभिभावक पप्पू यादव जी से मिलती है। जिन्हें जनता का दमन करने वाले लोगों ने सेवा के बदले कारावास तक पहुंचाया।
राजू दानवीर ने कहा कि पप्पू यादव की प्रेरणा, मार्गदर्शन, विचारों और जज्बे से हम जन अधिकार पार्टी के तमाम कार्यकर्ता जनता की सेवा में आज भी तत्पर हैं। हमारी पार्टी अपने नाम के हिसाब से जनता की अधिकार की न सिर्फ बात करती है बल्कि उसके लिए लगातार प्रयासरत भी रहती है।