Hindi News / news / जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे शख्स का मर्डर, अपराधियों ने गला काटकर ली...

जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे शख्स का मर्डर, अपराधियों ने गला काटकर ली जान

1st Bihar Published by: Neeraj Updated Aug 31, 2021, 10:25:48 AM

जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे शख्स का मर्डर, अपराधियों ने गला काटकर ली जान

- फ़ोटो

SAHARSA : इस वक्त एक बड़ी खबर सहरसा जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


मृतक की पहचान सोहा गांव के प्रेमजीत उर्फ पुटपुट सिंह के रूप हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक जन्माष्टमी का मेला देखकर वापस लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. 


स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है.