Hindi News / news / जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचा सेना का जवान, शिकायत सुनकर सीएम ने...

जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचा सेना का जवान, शिकायत सुनकर सीएम ने लगा दिया फोन, बोले- हैलो.. अरे ये

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 12, 2023, 11:13:00 AM

जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचा सेना का जवान, शिकायत सुनकर सीएम ने लगा दिया फोन, बोले- हैलो.. अरे ये

- फ़ोटो

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। आज के जनता दरबार में जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़े कई मामले सामने आए। जनता दरबार में सेना का जवान अपनी शिकायत लेकर सीएम के सामने पहुंचा। सेना के जवान की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने अधिकारी को फोन लगा दिया।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के रहने वाले सेना के जवान दीपक कुमार ने सीएम को बताया कि उनकी मां के नाम से 12 डिसमील जमीन साल 1992-93 में आवंटित किया गया है।आवंटित की गई जमीन खतियान में मंदिर की बताई जा रही है और उनकी अनुपस्थिति में मठाधीश द्वारा चार साल पहले मकान का एक हिस्सा गिरा दिया गया और एक कट्ठा जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया।


सेना के जवान की बात सुनकर सीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन लगा दिया और कहा कि, हैलों.. अरे ये मुजफ्फरपुर से आए हुए हैं दीपक कुमार.. ये देख लीजिए...जमीन पर कब्जा की बात है। इस दौरान सहरसा से आए शख्स ने भी सीएम के समक्ष अपनी समस्या रखी और कहा कि गांव के दबंग खेती नही करने देते हैं और पांच लाख की रंगदारी मांग रहे है, इसपर सीएम ने तुरंत पुलिस के बड़े अधिकारी को फोन लगाकर एक्शन लेने की बात कही।