1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 05, 2023, 11:41:22 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद है। इस दौरान सीएम कई विभागों के शिकायतों का निपटारा कर रहे हैं। सीएम आज अपने खुद के विभागों की शिकायतों का भी निपटारा कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक फरियादी ने सीएम से साइबर क्राइम मामले को लेकर अब तक एक्शन नहीं होने को लेकर अपनी बात कही। जिसके बाद सीएम भी चक्कर में हो गए और उन्होंने तुरंत गृह विभाग के सचिव को फोन लगाने का आदेश दे डाला और उनसे लगातार सवाल भी पूछ डालें।
दरअसल सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में पश्चिमी चंपारण से एक युवक अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था। इस युवक के अकाउंट से ₹82000 काट लिए गए थे वह भी बिना किसी ओटीपी के। इस मामले में उन्होंने एफ आई आर दर्ज करवाया है लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ। जिसके बाद सीएम ने गृह विभाग के सचिव को फोन लगाने का आदेश दिया।
सीएम ने गृह जिले के सचिव से फोन पर बात करते हुए कहा कि -पश्चिमी चंपारण से युवक कहां हैं इनका सोनिए। साइबर क्राइम के संबंध में उचित एक्शन लेने का मामला है। ई केस भी किए हुए हैं। उसके बाद सचिव किताब से कुछ जवाब दिया गया जिस पर सीएम ने कहा कि - अरे भाई तो उस पर एक्शन क्यों नहीं हो रहा है। इसका कहना है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से इसके अकाउंट से साइबर क्राइम हुआ है और ई कैसे पेश किया है लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है। तुरंत देखिए