1st Bihar Published by: Updated Mar 02, 2020, 12:01:51 PM
- फ़ोटो
PATNA : कांग्रेस ने सीएम नीतीश कुमार पर बिहार की जनता को जातीय जनगणना और विशेष राज्य के दर्जे पर बरगलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि जनता को अब बरगला कर आपको कुछ नहीं मिलेगा जनता ही नहीं आपके पार्टी के कार्यकर्ता भी सबकुछ समझ गये हैं तभी तो वे गांधी मैदान में भी नहीं पहुंचे।
विधान परिषद की कार्रवाई में भाग लेने पहुंचे प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि जब केन्द्रीय निदेशालय ने साफ तौर पर कह दिया है कि जातीय जनगणना किसी कीमत पर लागू नहीं किया जा सकता तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस पर सदन के अंदर प्रस्ताव लाकर केवल लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रहे कि उनकी मंशा ही नहीं है कि जातीय जनगणना हो। इसी तरह वे बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का मुद्दा उठा कर भी चुनावी वर्ष में जनता को बरगला रहे हैं। जबकि उनकी सहयोगी बीजेपी साफ कर चुकी है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता।
प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की जनता को बरगलाना बंद करें। अब बिहार की जनता उनके झूठ को समझ चुकी है। जनता चुनाव के मैदान में सब फैसला कर देगी। उन्होनें कहा कि जनता ही क्या उनके कार्यकर्ता भी समझ चुके हैं कि नीतीश कुमार विकास योजनाओं को लागू करने में विफल रहे हैं। गांधी मैदान की रैली ने ये साबित कर दिया है।