1st Bihar Published by: Updated Aug 02, 2020, 10:44:42 AM
- फ़ोटो
PATNA : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे जनता दल युनाइटेड को कोरोना वायरस ने बड़ा झटका दे दिया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह और विधायक ललन पासवान शनिवार को पॉजिटिव पाए गए थे और अब जेडीयू के एक और विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
जेडीयू विधायक के सुनील चौधरी अब कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सुनील चौधरी बेनीपुर से जेडीयू के विधायक हैं और पिछले दिनों उन्होंने अपना टेस्ट कराया था उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।