1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Mar 02, 2020, 10:57:10 AM
- फ़ोटो
PATNA : जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सियासत शुरू हो गई है. आरजेडी ने जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को फ्लॉप शो बताते हुए हमला बोला है. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि गांधी मैदान में शायद इससे ऐतिहासिक रैली पहले कभी नहीं हुई होगी बाकी सारा तंत्र लगाने के बावजूद जेडीयू ने गांधी मैदान में फ्लॉप शो का आयोजन किया. यह इस बात का संकेत है कि नीतीश कुमार भले ही 200 सीटें जीतने का दावा करें लेकिन अब बिहार में उनका खेल खत्म होने वाला है. बिहार में एनडीए का तेल खत्म हो रहा है और एनडीए कि लो बुझने वाली है.
कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जेडीयू पर आरजेडी का हमला बीजेपी को नागवार गुजर रहा है. आरजेडी की तरफ से एनडीए पर बोला गया हमला बीजेपी को रास नहीं आ रहा. लिहाजा बीजेपी ने आरजेडी पर पलटवार किया है.
बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा है कि थाना की कार्यकर्ता सम्मेलन जेडीयू का अपना मामला है लेकिन बावजूद उसके बिहार में एनडीए मजबूत स्थिति में बना हुआ है संजय सरावगी ने कहा है कि बिहार में आरजेडी और कांग्रेस को जनता सबक सिखा देगी