Hindi News / news / पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह आज RJD में होंगे शामिल, मिलन समारोह में...

पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह आज RJD में होंगे शामिल, मिलन समारोह में लेंगे सदस्यता

1st Bihar Published by: Updated Sep 14, 2021, 10:08:06 AM

पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह आज RJD में होंगे शामिल, मिलन समारोह में लेंगे सदस्यता

- फ़ोटो

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह आज राजद की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं. कृष्ण कुमार सिंह आज दोपहर 12 बजे से आयोजित राष्ट्रीय जनता दल के मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता लेंगे. 


आपको बता दें कि कृष्ण कुमार सिंह ने 2015 के विधानसभा चुनाव में वह सासाराम सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं. हालांकि उन्हें जीत हासिल नहीं हो पाई थी. इससे पहले 2003 और 2009 में हुए एमएलसी चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की है.