1st Bihar Published by: Updated Jul 23, 2020, 5:38:00 PM
- फ़ोटो
GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है. जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव की कोरोना से मौत हो गई है. कोरोना संक्रमण के बाद उनको हॉस्पिल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
बिंदी यादव के निधन के बारे में बताया जा रहा है कि वह बुधवार की शाम उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जिसके बाद उनको पटना के रूबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
मांझी ने जताया शोक
मौत की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शोक जताया है. कहा कि जदयू MLC मनोरमा देवी के पति और गया के समाजिक कार्यकर्ता बिंदी यादव के निधन से आहत हूं. ईश्वर उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. श्रद्धांजलि... आप सबों से आग्रह है कि घरों में रहें, कोरोना बिहार में भयावह रूप ले चुका है.