Hindi News / news / जेडीयू ने नीतीश को बताया दूल्हा, डांस करने वाले बाराती हैं बीजेपी के...

जेडीयू ने नीतीश को बताया दूल्हा, डांस करने वाले बाराती हैं बीजेपी के बड़बोले नेता

1st Bihar Published by: Updated Sep 21, 2019, 6:32:34 PM

जेडीयू ने नीतीश को बताया दूल्हा, डांस करने वाले बाराती हैं बीजेपी के बड़बोले नेता

- फ़ोटो

PATNA : नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना चुके बीजेपी नेताओं की वजह से जेडीयू से रिश्तो में दरार बढ़ती जा रही है। बीजेपी एमएलसी संजय पासवान और सच्चिदानंद राय के बयान पर जेडीयू ने जोरदार पलटवार किया है। 

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार पर ज्ञान देने वाले नेता बिहार की राजनीति में अप्रवासी की हैसियत रखते हैं। इन नेताओं को पता है कि नीतीश कुमार पर बयान देने से सबका ध्यान इनकी तरफ जाएगा। संजय सिंह ने कहा है कि ऐसे बड़बोले नेताओं की हैसियत शादी में डांस करने वाले बारातियों से ज्यादा नहीं है। 

जेडीयू ने नीतीश कुमार पर उंगली उठाने वाले बीजेपी नेताओं को याद दिलाया है कि 2015 में उनकी बारात कैसे वापस लौट गई थी। संजय सिंह ने कहा है कि दूल्हे के बगैर शादी नहीं होती और बिना दूल्हे के जाने वाली बारात का अंजाम लोग पहले देख चुके हैं।