1st Bihar Published by: Updated Jul 13, 2020, 1:57:20 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजनीतिक गलियारे में कोरोना का संक्रमण बड़ी तेजी के साथ चल रहा है. जेडीयू के नेता अजय आलोक के परिवार वाले कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. डॉ अजय आलोक ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है.
अजय आलोक ने बताया है कि उनकी पत्नी, बेटी और बेटा तीनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद को भी कोरोना पॉजिटिव मानते हुए होम क्वॉरेंटाइन में रखने का फैसला किया है. पिछले 5 दिनों से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं दिखे हैं, लेकिन अगले टेस्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
डॉ अजय आलोक का घर पटना के बोरिंग रोड इलाके में श्रीकृष्णापुरी मोहल्ले के अंदर है. श्रीकृष्णापुरी पार्क के ठीक सामने उनका आवास है. कोरोना संक्रमण के बारे में अजय आलोक ने जिस तरह खुद जानकारी साझा की है वह बताता है कि कोरोना के लेकर लोग अब कितने गंभीर हैं और साथ ही साथ जानकारी साझा कर वह दूसरों को भी सुरक्षित रखना चाहते हैं.