Hindi News / news / JDU पदाधिकारियों की बैठक शुरू, आरसीपी सिंह के नेतृत्व में संगठन के...

JDU पदाधिकारियों की बैठक शुरू, आरसीपी सिंह के नेतृत्व में संगठन के मुद्दों पर हो रही चर्चा

1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Nov 06, 2019, 11:35:20 AM

JDU पदाधिकारियों की बैठक शुरू,  आरसीपी सिंह के नेतृत्व में संगठन के मुद्दों पर हो रही चर्चा

- फ़ोटो

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरु गई है। प्रदेश कार्यालय में हो रही इस बैठक में पदाधिकारियों के अलावे जिला संगठन प्रभारी भी इस बैठक में शामिल हैं। राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह इस बैठक का नेतृत्व कर रहे हैं। 


पार्टी पदाधिकारियों और संगठन प्रभारियों की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। आरसीपी सिंह पार्टी के नेताओं को यह बताएंगे कि कैसे आगामी चुनाव के लिए अभी से संगठन को सशक्त बनाया जाए। बूथ स्तर से लेकर ऊपर तक संगठन को धारदार बनाने के लिए पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों को जरूरी टिप्स दिए जाएंगे।


बैठक में आरसीपी सिंह के अलावा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, राजीव रंजन, रविंद्र सिंह, नवीन आर्य, ललन सर्राफ, रणवीर नंदन, युवा जदयू के अध्यक्ष और विधायक अभय कुशवाहा भी मौजूद हैं।