Hindi News / news / नीतीश के शराबबंदी कानून की JDU प्रखंड अध्यक्ष ने निकाली हवा, शराब पार्टी...

नीतीश के शराबबंदी कानून की JDU प्रखंड अध्यक्ष ने निकाली हवा, शराब पार्टी करते पुलिस ने किया गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Jan 16, 2020, 8:47:16 AM

नीतीश के शराबबंदी कानून की JDU प्रखंड अध्यक्ष ने निकाली हवा, शराब पार्टी करते पुलिस ने किया गिरफ्तार

- फ़ोटो

KAHAGRIA : बिहार में नीतीश सरकार की तरफ से लागू की गई शराबबंदी मजाक बनकर रह गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी के लिए लगातार लोगों को संकल्प दिलवा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता शराबबंदी कानून की हवा निकाल रहे हैं। 

ताजा मामला खगड़िया का है, जहां पुलिस ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष को शराब पार्टी करते गिरफ्तार किया है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष के साथ दो अन्य लोगों की भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

खगड़िया पुलिस को सूचाना मिली कि चौथम से जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष खड्ग सिंह कुछ लोगों के साथ पीपरा में शराब पार्टी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने मौके पर पहुंची, जहां खड्ग सिंह को शराब पीते गिरफ्तार कर लिया.