Hindi News / news / JDU की महिला विधायक के घर भीषण चोरी, कमरों का ताला तोड़कर ज्वेलरी...

JDU की महिला विधायक के घर भीषण चोरी, कमरों का ताला तोड़कर ज्वेलरी और कैश ले उड़े चोर

1st Bihar Published by: Updated Sep 01, 2021, 3:32:02 PM

JDU की महिला विधायक के घर भीषण चोरी, कमरों का ताला तोड़कर ज्वेलरी और कैश ले उड़े चोर

- फ़ोटो

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है, यह अब कोई बताने वाली बात नहीं रह गई है. आम लोग तो दूर अब अपराधियों के निशाने पर बिहार के नेता और विधायक आ गए हैं. ताजा मामला मोतिहारी का है जहां जेडीयू विधायक शालिनी मिश्रा के घर पर ही चोरों ने हाथ साफ़ कर लिया है. 


केसरिया की जदयू विधायक शालिनी मिश्रा का घर मोतिहारी शहर के शांतिपुरी मोहल्ले में है. चोरों ने उनके इस घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने उनके घर के मेन गेट से लेकर छह कमरे का ताला तोड़ दिया, उसके बाद करीब डेढ़ लाख के गहने और 27 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली.


वारदात मंगलवार रात की बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर विधायक शालिनी मिश्रा अपने पैतृक गांव कल्याणपुर थाना के सिरिसिया से शांतिपुरी आवास पहुंची. उन्होंने घटना की सूचना नगर पुलिस को दी. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस स्टेशन में हड़कंप मच गया. नगर इंस्पेक्टर विजय प्रसाद राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. विधायक ने बताया कि नगद और आभूषण के अलावा जमीन सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात घर से गायब हैं.