India pakistan war 2025: जानिए क्या होता है 'काइनेटिक' और 'नॉन-काइनेटिक' हमला...भारत ने पाकिस्तान पर किया दोनों का इस्तेमाल! India Pakistan War: पाकिस्तान की मदद करने खुलकर मैदान में उतरा तुर्की, इस गद्दार को सबक सिखाने का भारत के पास सुनहरा अवसर S-400 Missile defence system: पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को भारत ने S-400 डिफेंस सिस्टम से किया नाकाम, जानिए इस घातक हथियार की खासियत Bihar News: दोस्तों के संग नहाने गया नाबालिग... लौटा ही नहीं, गाँव में छाया मातम Indian Army response: पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले नाकाम, भारतीय सेना ने L-70 और शिल्का सिस्टम से दिया करारा जवाब Bihar News: शनिवार को इस रेलखंड पर 7 घंटे का मेगा ब्लॉक, 10 ट्रेनें रद्द, कई रिशेड्यूल Social media rumor: भारत के हवाई अड्डों पर एंट्री बैन की खबर फर्जी, सरकार ने कहा- अफवाहों से बचें Bihar News: सरकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग अब कार्य के अनुसार, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, नए नियम जारी Bihar border alert: भारत-पाक तनाव के बीच बिहार में हाई अलर्ट, सीमांचल में कल सीएम नीतीश की अहम बैठक S-400: भारत के कई शहरों को बर्बादी से बचाने वाला 'सुदर्शन', कभी USA को ठेंगा दिखाते हुए भारत ने 'सच्चे मित्र' से था खरीदा
1st Bihar Published by: Updated Thu, 29 Jul 2021 04:30:00 PM IST
- फ़ोटो
DESK: पति को सूट और सलवार पसंद था लेकिन पत्नी जींस और टी-शर्ट पहनती थी। जींस और टी-शर्ट पहनने से मना करने पर भी पत्नी बातों को नजरअंदाज कर देती थी। पति की पसंद पत्नी को दखलअंदाजी लगने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। एक दिन बात इतनी बढ़ गयी कि मामला थाने तक पहुंच गया।
मामला थाना में पहुंचने पर पुलिस ने दंपती से बातचीत की। पुलिस ने दोनों का पक्ष सुना जिसके बाद कांउसिंलिंग की गयी। कांउसिंलिंग के बाद दोनों के बीच सुलह हो सकी। मामला न्यू आगरा का है जहां दंपती की शादी 4 साल पहले हुई थी। पति को पत्नी के पहनावे पर एतराज था।
पत्नी को आधुनिक पहनावा पसंद था जबकि पति को यह सब पसंद नहीं था। पत्नी घर में भी अक्सर जींस और टी शर्ट पहन कर रहती थी। जबकि पति को सलवार सूट और पारंपरिक पहनावा अपनाने की बात कहता था। पति की बातों को हमेंशा पत्नी नजरअंदाज कर दिया करती थी। पति ने कई बार पत्नी से इसे लेकर एतराज जताया। लेकिन पत्नी ने उसकी बात को अनसुना कर दिया।
पति का टोकना पत्नी को अपनी आजादी में दखलअंदाजी लगती थी। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा भी होने लगा। पत्नी मायके चली गयी और पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत कर दी। मामला सामने आने के बाद दोनों को थाने पर बलाया गया जहां पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग की। इस दौरान पति-पत्नी ने अपने-अपने पक्ष रखे।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को काफी समझाया। पुलिस की कोशिश थी की इतनी सी बात से किसी का घर ना टूटे इसलिए दोनों की काउंसलिंग कर सुलह कराया गया।